उदवाडा बीच उदवाडा के छोटे शहर में स्थित एक अज्ञात सुंदर गंतव्य है। भूरे रंग की रेत और असमतल प्रदेश वाला यह एक सुंदर बीच है जो उदवाडा के मछुआरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा जिसे आज “फिशिंग विलेज” (मछली पकड़ने का गाँव) भी कहा जाता है।
उदवाडा शहर पारसी अताश बेहराम के लिए प्रसिद्ध है। बेहराम पारसियों के लिए पूजा का स्थान है जिसने उदवाडा को पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया है। यह देश का सबसे अधिक पवित्र पारसी अग्नि मंदिर है तथा शायद यह सबसे पुरानी पवित्र अग्नि है जो सतत प्रज्ज्वलित है।
उदवाडा...
उदवाडा में एक जोरास्ट्रियन हेरिटेज म्यूज़ियम है जहाँ अनेक रोचक वस्तुएं संग्रहित की गई हैं। गुजरात सरकार द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक संरक्षण के कारण यह संग्रहालय जीवित है।