केवल लोगों की सोच के अनुसार, उतोरदा बीच उन प्रकृति प्रेमियों के लिए है जो बीच पर सुकूनभरी सैर करना चाहते हैं, चिंतामुक्त होकर सनबाथ का आनंद लेना चाहते हैं या फिर दोपहर में स्थानीय शराब और गर्म सीफूड का मज़ा लेना चाहते हैं। इस बीच पर बनी शैक पर केवल यही सब मिलता है और यहाँ कोई भी एजेंट तथा फेरीवाला नहीं होता। इस बेहद साफ बीच पर खजूर के पेड़ और सुनहरी रेत है।
उतोरदा बीच, दक्षिणी गोवा में स्थित विश्व प्रसिद्ध कोलवा बीच के पास है। दिनभर लाईफगार्ड के होने से यहाँ तैराकी करना बहुत सुरक्षित होता है। यहाँ आने पर ज़ीबोब शैक और ’मार्टिन्स कॉर्नर ’ नामक रेस्टोरेंट में ज़रूर जाए।
उतोरदा पहुँचना बहुत आसान है। कोलवा से एक टैक्सी लीजिए या फिर किराए पर बाईक भी ले सकते हैं। उतोरदा, पणजिम से दक्षिण की ओर लगभग 45कि.मी. दूर है।



Click it and Unblock the Notifications