दभोई वड़ोदरा का एक कस्बा है, जिसे पहले दर्भावती नाम से जाना जाता था। इस प्रचीन शहर का गिरनार के जैन धर्मग्रथों में बहुत महत्व है। दभोई का किला हिंदू सेना की वास्तुशिल्प का एक दुर्लभ उदाहरण है, जिसे आज भी देखा जा सकता है।
शहर में चार दरवाजें हैं- पूर्व में हीरा भगोल, पश्चिम में वड़ोदरा दरवाजा, उत्तर में चंपानेर दरवाजा और दक्षिण में नंदोद दरवाजा है। यह शहर जैन का एक प्रमुख तीर्थस्थल है और यहां छह मंदिर है। इसका मुख्य आकर्षण भगवान पार्श्वनाथ मंदिर है।



Click it and Unblock the Notifications