बालाजी मंदिर वालपराई से 10 किमी दूर, एक चाय के बागान के भीतर स्थित है। इस बागान का स्वामित्व एवं परिचालन पेरिया करामलाई चाय उद्योग के पास है। कई स्थानों से भक्त यहाँ पूजा करने आते हैं। बालाजी मंदिर वालपराई का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है और यह कोइम्बतुर से 30 किमी की दूरी पर है।
इस मंदिर में भगवान् विष्णु ने भगवान् बालाजी की पूजा की थी। यह मंदिर चाय के बागानों और पहाड़ियों के बीच स्थित है जो इसे शांति की आभा प्रदान करते हैं। मंदिर के अंदर फ़ोटोग्राफ़ी और मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित है। इस मंदिर में तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह ही पूजा की जाती है और लोग दूर दूर से भगवान् का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।
मंदिर के प्रवेश द्वार तक वाहन नहीं जाते अत: आपको मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग आधा किमी चलकर जाना होगा।



Click it and Unblock the Notifications