वाराणसी मंदिरों का शहर है जहां प्रत्येक धर्म जैसे - हिंदू, बौद्ध, जैन, और इस्लाम का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक स्थल बने हुए है। शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पांच जैन तीर्थंकर - संत प्रचारक - सुपरशव, पार्श्वनाथ, श्रेयास,चंदाप्राफु और पार्श्वा पाएं जाते है।
जैन मंदिर, बीएचयू से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और बनारस कैन्टोमेंट से इसकी दूरी कुल 4 किमी. है। वाराणसी के भेलपुर में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र से इस मंदिर तक जाने में 4 किमी. का सफर तय करना पड़ता है।
यह मंदिर भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है जो जैन आस्था के तैईसवें तीर्थंकर थे, इनका जन्म वाराणसी में 800 ईसा पूर्व हुआ था। इस भव्य मंदिर को देखने पर बेहद सुकुन मिलता है। यहां का वातावरण वाकई में शांत और श्रद्धा भरा है। मंदिर का स्वर्ण शिखर लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications