चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्ड़ा वेदान्थांगल का सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है जो केवल 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चेन्नई हवाई अड्ड़ा बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है। यह हवाई अड्ड़ा कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों द्वारा विदेशों से भी जुड़ा हुआ है। हवाई मार्ग से आने वाले यात्री हवाई अड्ड़े से टैक्सी या बस द्वारा वेदान्थांगल तक पहुंच सकते हैं।