अगर समय हो तो पर्यटकों को अक्कंगला बसादी भी देखना चाहिये जोकि बाहुबली प्रतिमा के पश्चिमी ओर है। अक्कंगला बसादी, जिसे एड़ा बसादी भी कहते हैं, को सन् 1604 ई0 में राजा थिम्मन्ना अजिला की दो रानियों मल्ली देवी और पण्डयक्का देवी द्वारा बनवाया गया था। रानियों ने चारूकीर्ति स्वामी द्वारा आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद इस बसादी को बनाने के निर्णय किया। यहाँ आने पर पर्यटकों को चन्द्रनाथ स्वामी की प्रतिमा भी देखने को मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications