Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वेनूर » मौसम

वेनूर मौसम

अनुकूल मौसम होने के कारण वेनूर में सर्दियों में आना सबसे बढ़िया होता है।

गर्मी

वेनूर में गर्मियाँ बहुत गर्म, चिपचिपी और असुविधाजनक होती हैं क्योकि गाँव में इस मौसम के दौरान 75 प्रतिशत आर्द्रता रहती है। दिन के समय में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। कष्टकारी और आर्द्रता भरे इस मौसम में पर्यटक यहाँ आने से कतराते हैं।

मानसून

दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून के कारण वेनूर में बारिश के मौसम में जमकर बारिश होती है। हलाँकि गर्मियों की तुलना में इस समय का तापमान कम होता है लेकिन बाहरी गतिविधियाँ सम्भव नहीं हो पाती हैं।

सर्दी

सर्दियों के दौरान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वेनूर का मौसम सुहावना और शान्त हो जाता है। इस स्थान पर सर्दियों के दौरान छिटपुट वर्षा हो सकती है जिससे कि मौसम और भी सुहवाना हो जाता है।