प्रकाशम बांध को कृष्णा नदी पर बनाया गया है। इस बांध से यहां पर एक खूबसूरत झील का निर्माण हुआ है। बांध से इस झील का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। यह बांध 1223.5 मीटर लंबा है और कृष्णा जिला को गुंटूर जिला से जोड़ता है। प्रकाशम बांध का निर्माण 1852 से 1855 के बीच किया गया था। बांध की तीन जल धारा है जो शहर से होकर गुजरती है। इससे विजयवाड़ा वेनिस का प्रतीरूप मालूम पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications