श्री नगाराला महालक्ष्मी अम्मवरी मंदिर चीतीनगर क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर का रखरखाव नगाराला समुदाय द्वारा किया जाता है और इसी आधार पर मंदिर का नामकरण हुआ है। श्री नगाराला महालक्ष्मी अम्मवरी मंदिर विजयवाड़ा के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। दशहरा इस मंदिर का प्रमुख त्योहार है और इस दौरान यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालू पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications