वृंदावन स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर एक और महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह शहर के कुछ उन गिने चुने मंदिरों में से है, जो भगवान शिव को समर्पित है और भगवान कृष्ण से गहरे जुड़ा हुआ है। पौराणिक कथा के अनुसार भागवान शिव एक बार भगवान कृष्ण और गोपियों का रासलीला नृत्य देखना चाहते थे।
चूंकि वह पुरुष थे, इसलिए उन्हें उस जगह जाने की अनुमति नहीं दी गई, जहां पर रासलीला चल रहा था। इसके लिए वह महिलाओं का रूप धारण करके वहां गए। इसलिए इस मंदिर का शिवलिंग महिलाओं के वस्त्रों से सजाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications