सेवा कुंज और निधुबन खूबसूरत फुलवारी हैं, जिसका अस्तित्व भगवान कृष्ण के समय से है। ऐसा माना जाता है कि यहीं पर भगवान कृष्ण ने राधा और अन्य गोपियों के साथ रासलीला किया था। फुलवारी में ही एक छोटा सा नक्काशीदार मंदिर है, जो भगवान कृष्ण और उनकी संगिनी राधा को समर्पित है।
ज्यादातर पर्यटक अंधेरा होने के बाद इस जगह का भ्रमण करते हैं। क्योंकि माना जाता है कि भगवान कृष्ण और राधा ने यहां अंधेरे में ही रासलीला की थी। फुलवारी के बाहर और भी कई मंदिर हैं।



Click it and Unblock the Notifications