वैसे तो अधिकांश मंदिर सिर्फ पूजा की जगह होती है, लेकिन वृंदावन का शाहजी मंदिर इसका अपवाद है। यह मंदिर अपनी खूबसूरती और विशिष्ट वास्तुशिल्प के लिए भी जाना जाता है। 19वीं शताब्दी में बने इस मंदिर की बनावट महल की तरह है और इसकी डिजाइन व नक्काशी बेजोड़ है।
देखा जाए तो इसके डिजाइन में राजस्थानी, इतावली और बेलीगन कला का मिश्रण है। विशाल भू-भाग पर फैले इस मंदिर के अंदर के हिस्से, गैलरी और बाहरी हिस्से में खूबसूरत नक्काशी और पेंटिंग की गई है। यहां लोग पूजा के लिए तो आते ही हैं, साथ ही कुछ लोग इसकी उत्कृष्ट बनावट को देखने के लिए भी आते हैं। यह मंदिर एक महल की तरह बना है और यह राधा व भगवान कृष्ण को समर्पित है।



Click it and Unblock the Notifications