वारंगल प्लैनेटेरियम (जिसे प्रतापरुदा प्लैनेटेरियम भी कहते हैं)वारंगल में स्थित है और इसका उद्देश्य समाज में अन्तरिक्षविज्ञान के बारे में जनचेतना फैलाना है। प्लैनेटेरियम द्वारा नियमित रूप से आयोजित होने वाले शो ज्ञानवार्धक और मनोरंजक होने के साथ-साथ ब्रह्माण्ड के तत्थों और गणनाओं पर प्रकाश डालते हैं।
वारंगल प्लैनेटेरियम वैज्ञानिक सोच की आवश्यकता (खासतौर पर युवाओं में) पर जोर देता है और उन लोगों के लिये एकदम सटीक है जिनके बच्चे बहुत जिज्ञासु हैं। गर्मियों के महीने में दोपहर में प्लैनेटेरियम आना बेहतर होता है क्योंकि आप चिलचिलाती गर्मी से बच सकते हैं और शाम को शो के बाद बाहर घूमने का विकल्प गर्मी में बाहर टहलने से कहीं बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications