Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वर्धा » मौसम

वर्धा मौसम

वर्धा शहर में आम तौर पर गर्म गर्मी और हल्की सर्दी का अनुभव किया जाता है हालांकि साल के अधिकांश समय यह गर्म ही होता है। हालांकि सर्दियाँ मुख्य रूप से सूखी होती हैं फिर भी यह समय वर्धा घूमने के लिए उपयुक्त है। तब यहाँ वातावरण सुखद हो जाता है और घूमना दस गुना ज़्यादा आनंददायक हो जाता है।

गर्मी

मार्च के महीने से लेकर मई तक बहुत अधिक गर्म मौसम यहाँ की विशेषता है। दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस पास होता है। कभी कभी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाता है तथा 28 डिग्री सेल्सियस तक गिरता है। वर्ष का मई महीना सबसे अधिक गर्म होता है और आमतौर पर इस समय यात्रा से परहेज़ किया जाता है।

मानसून

वर्धा में मानसून का मौसम जून से सितंबर तक होता है। इस दौरान दक्षिणी पश्चिमी मानसून के कारण यहाँ बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।वर्षा के कारण झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती है। वर्धा की सैर के लिए मानसून के बाद का अक्टूबर से नवंबर तक का समय उत्तम है।

सर्दी

वर्धा में ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी तक होता है। वर्धा में सर्दियों का मौसम देर से आता है और जब यह आता है तो एक स्वागत योग्य परिवर्तन होता है। दिसंबर के महीने में यहाँ निम्नतम तापमान की अपेक्षा की जाती है जो वर्ष का सबसे ठंडा महीना होता है जब तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक होता है।