पुकूट झील (या पूकोड झील) वायनाड में एक ताज़े पानी की झील है। यह झील घने जंगल के बीच स्थित है एवं केरल के प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में से एक है। आप झील के किनारे बैठ कर मनोरम दृश्यों को देखते हुए घंटों बिता सकते हैं या आप एक नौका किराए पर लेकर अपने परिवार के साथ नौका विहार पर जा सकते हैं।
झील से थोड़ी ही दूरी पर श्री नारायण आश्रम स्थित है। अपने शरीर एवं मस्तिष्क को आराम देने के लिए कुछ समय यहाँ बिताएं। आश्रम का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौन्दर्य आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा एवं आप अपनी सारी परेशानियों को भूल जाएंगे। आश्रम में है लुभावनी दृश्यावली, फूलदार वृक्षों से घिरी हुई एक अनूठी संरचना, हरे भरे रास्ते और एक चमकती हुई झील, इससे अधिक और किसी को क्या चाहिए?
झील से थोड़ी दूर स्थित दुकानों से आप अपने प्रियजनों के लिए स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications