Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पश्चिमी गारो हिल्स » मौसम

पश्चिमी गारो हिल्स मौसम

गर्मी

पश्चिमी गारो हिल्स में गर्मियों का मतलब है बढ़ते तापमान के साथ अधिक नमी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री से. तक पहुँचने से यहाँ बहुत अधिक गर्मी होती है। नमी के कारण यहाँ असहनीय गर्मी होती है। हालांकि, दक्षिण पश्चिमी मानसून के कारण बारिश जल्दी होती है जिससे गर्मियों का महीना छोटा हो जाता है।

मानसून

मानसून जून के महीने से शुरु होकर सितंबर तक रहता है। तुरा और इसके आसपास के क्षेत्रों (जो पश्चिमी गारो हिल्स बनाते हैं) में मानसून के दौरान भारी बारिश होती है। हालांकि, बारिश होने से इस जगह की नमी कम नहीं होती है। पश्चिमी गारो हिल्स आने के लिए मानसून अच्छा समय नहीं है।

सर्दी

सर्दियाँ दिसंबर से शुरु होकर अगले दो महीनों तक यानि फरवरी रहती हैं। पश्चिमी गारो हिल्स में दर्ज किया गया औसत तापमान 9 डिग्री से. ओर 17 डिग्री से. के बीच होता है। इसलिए सर्दियाँ हल्की होती है और बहुत कठोर नहीं होती हैं।