दोयांग नदी नागालैंड की सबसे बड़ी और मुख्य नदियों में से एक है, जो वोखा जिले से होते हुए बहती है। शहर के अंदर यह करीब 21 किलोमीटर लंबी है। स्थानीय आधिवासी इसे ज़ू या ज़ूलू भी कहते हैं। नदी से कई सहायक नदियां निकलती हैं, जैसे सुई, तुलो और तिषी ये सारी नदियां आगे जाकर दोयांग नदी में मिल जाती हैं।
यह नदी जिले के उत्तरी हिस्से से निकलती है, फिर पूरब की ओर मुड़ जाती है और अंत में सजु नदी से मिल जाती है। जिले के अधिकांश भागों में रहने वाले लोगों के लिये यह नदी जल का मुख्य स्रोत है। सजु नदी के साथ-साथ इस नदी का बहाव आस-पास की जमीनों को उपजाऊ बनाता है और वहां सब्जियां व केले, अनन्नास और पपीता जैसे फल भारी मात्रा में उगाये जाते हैं।
प्रकृति से प्रेम करने वालों के लिये नदी की घाटियां मुख्य एवं आदर्श आकर्षण हैं। नदी वोखा से जुनहेबोटो जिले में प्रवेश करती है और आगे जाकर यह असम घाटी की धनसिरी नदी में मिल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications