भैरवेश्वर मंदिर जिसे गुफा मंदिर भी कहते हैं, याना गाँव की देखने लायक जगह है। इस मंदिर में भगवान शिव के अवतार भगवान भैरवेश्वर की मूर्ती की स्थापना की गयी है। यह भैरवेश्वर शिखर के आधार पर स्थित है, जहाँ पर स्वय्मभु लिंग और चंडिका देवी की कांस्य मूर्ती भी है। यहाँ पर मौजूद लिंग को 'गंगोद्भव' कहते हैं जब बहार निकले हुए पत्थरों से उसपर पानी गिरता है।
देश भर से श्रद्धालु महाशिवरात्रि और कार उत्सव के दौरान मंदिर के दर्शन करने आते हैं। महासिवरात्रि में करीबन 10,000 श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है और यह त्यौहार 10 दिनों तक चलता है। इन दिनों पर्यटकों को गुफा के अन्दर जाने की अनुमति दी जाती है।
भैरवेश्वर शिखर तक उन्हें पैदल यात्रा करनी पड़ती है क्योंकि इस पूरे क्षेत्र को भगवान शिव का पवित्र आवास माना जाता है। मंदिर से बहार आने के बाद, श्रद्धालु को सीढ़ियाँ दिखेंगी जो उन्हें मोहिनी शिखर तक ले जाएँगी।



Click it and Unblock the Notifications