Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» याना

याना- जहाँ भगवान शिव ने शरण ली

9

याना में पत्थरों की अनोखी रचना पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर को अपनी ओर आकर्षित करती है। पत्थर इस छोटे से गाँव की विशिष्टता है जो वेस्टर्न घाट्स के सहय्धारी पर्वतमाला पर बसा है। यह गाँव उत्तर कन्नड़ जिले में है और कुम्ता (25 किलोमीटर) और सिरसी (40 किलोमीटर) पास के शहर हैं।

जगह के पीछे की कहावत

जो लोग पौराणिक कथाओं को पसंद करते हैं, उनके लिये याना में कई जगहें हैं जिनका विशेष महत्व है। इन पत्थरों की संरचना को लेकर कई कहावतें जुड़ी हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जब असुरों का राजा, भस्मासुर भगवान शिव का पीछा कर रहा था, तब भगवान शिव ने भैर्वेश्वर चोटी नामक पत्थर की संरचना में शरण ली थी।

जगन्मोहिनी नाम के दूसरे पत्थर, भगवान विष्णु का उल्लेख करता है, जिन्होंने मोहिनी का रूप धारण कर भगवान शिव कि रक्षा की थी। इन कहावतों के बाद यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी कि यहाँ महाशिवरात्रि का त्यौहार यहाँ बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।

10 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में क्लासिकल डांस, संगीत प्रदर्शन और यक्षगान प्रदर्शन होते हैं। याना के पास ही एक गुफा मंदिर और झरना भी है। कैसे जाएं याना

निकटतम हवाईअड्डा गोवा हवाईअड्डा है जो 137 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। याना से निकटतम रेलवे स्टेशन हुबली है। राज्य परिवहन बसें भी कुम्ता और सिरसी से चलती हैं।

याना इसलिए है प्रसिद्ध

याना मौसम

घूमने का सही मौसम याना

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें याना

  • सड़क मार्ग
    सिरसी और कुम्ता तक के लिए कई केएसआरटीसी (कर्नाटक रोड परिवहन कारपोरेशन) और निजी बसें उपलब्ध हैं। वहां से पर्यटक सरकारी परिवहन जैसे जीप या बस लेकर याना पहुँच सकते हैं। पर्यटक निजी और सरकारी बस सेवा(जो लगातार चलती रहती हैं) का फायदा उठा कर बंगलुरु (400 किलोमीटर) से याना तक पहुँच सकते हैं। पर्यटक आरामदेह एसयुवी को किराये पर लेकर भी बंगलुरु से याना तक ड्राइव कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    याना में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। याना से निकटतम रेलवे स्टेशन कुम्ता रेलवे स्टेशन है, जो करीबन 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन पास की जगहों से जुड़ा है, हालाँकि ट्रेन यहाँ लगातार नहीं आती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    याना से निकटतम घरेलू हवाईअड्डा हुबली हवाईअड्डा है जो करीबन 102 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालाँकि, यूरोपियन, एशियन, अमरीकन और मध्य पूर्वी देशों के पर्यटक गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे तक उड़ कर आ सकते हैं। यह निकटतम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है जो 137 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ से कई मौसमी निजी उड़ान भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon