Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» होरानाडू

होरानाडू  - जिसे मिला है प्रकृति से वरदान 

5

होरानाडू की प्रसिद्धि का मुख्य कारण यहाँ का अद्भुत देवी अन्नापूर्नेश्वरी मंदिर है। जो लोग प्रकृति की असली महिमा देखना चाहते हैं, होरानाडू पहुंचकर वह अपनी इन्द्रियों को तृप्त कर सकते हैं। यह हरा भरा शहर, मनोहर मॉलनाद से 100 किलोमीटर दूर चिक्कमगलुर में बसा है। घने जंगल और उपजाऊ घाटी से ढके होने के कारण होरानाडू बेहतरीन लगता है। मंदिर के पीछे की कहावत

प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा इस सोये हुए शहर को देखने पहुँचने का एक महत्वपूर्ण कारण है प्राचीन अन्नापूर्नेश्वरी मंदिर। यहाँ के देवता सोने के बने हैं और जो तीर्थयात्री यहाँ पूजा करते हैं यह मानते हैं कि उन्हें कभी जीवन में खाने की कमी नहीं होगी। कहावत के अनुसार जब भगवान शिव को एक बार अभिशाप मिला था, तो देवता के आशीर्वाद से अभिशाप को बदल दिया गया था। यह मंदिर इसलिए भी प्रसिद्द है क्योंकि यहाँ आये हर एक इंसान को खाने और सोने की जगह दी जाती है।

होरानाडू के आस पास के पर्यटक स्थल

होरानाडू पहुँचने पर आस पास के मंदिरों के दर्शन भी किये जा सकते हैं। सृन्गेरी यहाँ से सिर्फ 75 किलोमीटर दूर है। होरानाडू जाते समय कुछ मनोरंजक जगह जैसे धर्मस्थल और उडुपी कृष्ण मंदिर भी देखा जा सकता है।

कैसे जाएं होरानाडू

होरानाडू की दूरी बेंगलूरु से 330 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन शिमोगा है और यह इलाका सरकारी और स्थानीय बस सेवा से अच्छी तरह से जुड़ा है। निकटतम हवाईअड्डा मंगलौर है।

 

होरानाडू इसलिए है प्रसिद्ध

होरानाडू मौसम

घूमने का सही मौसम होरानाडू

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें होरानाडू

  • सड़क मार्ग
    पास के शहर जैसे चिकमगलूर, कलसा और सिंगेरी से लगातार सरकारी और निजी बसें होरानाडू के लिए मिल जाती हैं। मुख्य शहर जैसे मायसोर, हैदराबाद, मंगलौर और बेंगलूरु से होरानाडू के लिए बसें मिल जाती हैं। पर्यटक केएसआरटीसी(कर्णाटक सरकार रोड परिवहन कार्पोरेशन) बस सेवा का भी इस्तमाल कर सकते हैं जो कि काफी मुनासिब और आरामदायक है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    होरानाडू से नजदीकी रेलवे जंकशन शिमोगा रेलवे स्टेशन है जो करीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन पास के नगर और इलाके से अच्छी तरह जुड़ा है। पर्यटक यहाँ से टैक्सी, कैब या बस लेकर मंजिल तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नजदीकी घरेलू हवाईअड्डा मंगलौर हवाईअड्डा है जो होरानाडू से 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पृथ्वी के चारों ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए, बेंगलूरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा एक ठिकाना है जहाँ से वह टैक्सी लेकर सुविधा से होरानाडू पहुँच सकते हैं। बेंगलूरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा होरानाडू से 342 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jul,Fri
Check Out
11 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat