कनकरिया झील को सुल्तान - कुतुबद्दीन के शासन काल के दौरान बनवाया गया था। झील के केंद्र में एक द्वीप है जिस पर नगीना वाडी बना हुआ है, यह एक ऐसा महल है जिसे विशेष तौर पर गर्मियों के बनाया गया है। वर्तमान में यह झील, पर्यटकों के लिए एक एक्टीविटी सेंटर है जहां कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।
यहां टॉय ट्रेन है जो झील के एक ओर चलती है, बाल वाटिका है जो विशेष तौर पर बच्चों के लिए बनाई गई है। यहां एक बोट क्लब भी है जहां आकर पर्यटक, बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते है। साथ ही साथ यहां एक चिडिया घर और एक प्राकृतिक ऐतिहासिक संग्रहालय भी स्थित है।
रात के अंधेरे में नगीना वाडी के रंगीन झरनों में रंगबिरंगी रोशनी चमकती है जो लुभावना दृश्य प्रदान करती है।



Click it and Unblock the Notifications