पर्यटक जब भी ऐहोल की सैर पर आएं तो वह ज्योर्तिलिंग समूह में दर्शन करने अवश्य जाएं। यह एक प्रसिद्ध क्लस्ट मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 8 वीं और 10 वीं शताब्दी के बीच में हुआ था। इस परिसर में दो छोटे और समतल छत वाले मंदिर है जो नंदीमंडप के विपरीत दिशा में स्थित है। इस मंदिर में एक हॉल, गर्भगृह और टॉवर स्थित है। दो मंदिर इस परिसर में स्थित है। इस मंदिर में चालुक्य काल के शिलालेख उत्कीर्ण किए हुए है। आज के दिनों में मंदिर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications