हुनमान मंदिर न सिर्फ इलाहाबाद का एक प्रमुख मंदिर है, बल्कि पूरे भारत में यह हिन्दू आस्था का महत्वपूर्ण केन्द्र भी है। इस मंदिर का निर्माण 1787 में किया गया था और यहां आड़ी अवस्था में हनुमान जी की 20 फीट की मूर्ति रखी गई है। इसके अलावा अन्य भगवानों की मूर्तियां भी यहां प्रतिष्ठापित की गई है।
गुजरते समय के साथ कई बार इस मंदिर का नवीनीकरण किया गया। आखिरी बार 1940 में इस मंदिर में सुधार कार्य किए गए थे। रेलवे स्टेशन के पास शहर के बीचों-बीच स्थित यह मंदिर साल भर खुला रहता है और यहां काफी संख्या में तीर्थयात्री पूजा-अर्चना करने आते हैं।
यह मंदिर इलाहाबाद किला के पास गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। जब नदी में बाढ़ आती है तो यह मंदिर जलमग्न हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications