पहलगाम से 27 कि.मी दूर और 3658 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शेषनाग झील, अमरनाथ के प्रमुख आकर्षक स्थल में से एक है। इस स्थान का नाम हिन्दू धर्म के सात सिरों वाले नागराज, शेषनाग पर रखा गया है, और तत्व है कि इस झील के पास सात पहाडियाँ है। पहलगाम से शेषनाग जाने के लिए लग भग दो दिनों लग जाते है।
सर्दियों में ठंड के कारण जून महीने तक यह झील बर्फ की चादर में ढक जाती है। पौराणिक कथी अनुसार, अमरनाथ गुफा जाते समय हिंदू देव और सृष्टि के संहार भगवान शिव ने अपने गले के नाग को जो उनकी शक्ति का प्रतीक है, उसे इस स्थान पर उतारा था। गर्मियों में हजारो की संख्या अमरनाथ गुफा के दर्शन करने आए श्रद्धालु इस झील को देखना नहीं भूलते। यह झील कैंपिंग के लिए भी उत्तम स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications