मुंदाथराई - कलाकड टाइगर रिजर्व कुल 800 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसे 1988 में राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। यह अभयारण्य, पश्चिमी घाट के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यहां टाइगर के अलावा, पैंथर, जैकॉल, हाइन्स, जंगली बिल्ली, और विभिन्न प्रकार के लंगूर देखने को मिलते है।
इस अभयारण्य में सरीसृप की काफी प्रजातियां पाई जाती है। इसके अंदर लगभग 24 मार्ग है जहां से पर्यटक सैर कर सकते है। इस अभयारण्य की सैर सुबह 6 से शाम 6 तक की जा सकती है। सप्ताह के सभी दिनों में यह खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications