दुर्गियानी मंदिर के उत्तर-पश्चिम छोर पर बना हुनमान मंदिर अमृतसर का एक प्रमुख हिंदू मंदिर है। भगवान हनुमान को समर्पित इस खूबसूरत मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहीं भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। यह मंदिर यहां लगने वाले लंगूरवाला मेला के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले लंगूर नृत्य के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
यह बड़ा हनुमान मंदिर के नाम से भी चर्चित है और इस प्राचीन तीर्थस्थल में बैठने की मुद्रा में भगवान हनुमान की एक भव्य प्रतिमा है। एक स्थानीय मान्यता के अनुसार प्रतिदिन इस मंदिर के दर्शन करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पुत्र की इच्छा रखने वाले दंपत्ति इस मंदिर के परिसर में स्थित बरगद के पेड़ पर धागा बांधते हैं। जब उनकी मुराद पूरी हो जाती है तो नवरात्रि के दिन इसी धागे को खोल दिया जाता है। परंपरा के अनुसार बच्चे को नौ दिन तक वानर के रूप में सजा कर रखा जाता है और नवरात्रि खत्म होने के बाद इसी बरगद के पेड़ के पास उनके कपड़े को उतारा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications