रानी का बाग में स्थित मंदिर माता लाल देवी 20वीं शताब्दी की एक संत माता लाल देवी को समर्पित है। उनके श्रद्धालू उन्हें पुज्य माता जी कह कर पुकारते थे। अमृतसर के इस प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल की वास्तुशिल्पीय बनावट कटरा के माता वैष्णु देवी मंदिर से काफी मिलती-जुलती है।
धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केन्द्र होने के कारण यहां दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस मंदिर के प्रवेश द्वार में आप टखने तक पानी वाला रास्ता, छोटी सुरंगे, दर्पण वाले गलियारे और कुछ उलझे हुए रास्ते देख सकते हैं। मंदिर के अंदर भगवान शिव, भगवान ब्राह्मा, देवी काली और देवी सरस्वती सहित कई हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है।
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां संतान चाहने वाली महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी होती है। इसे मदर इंडिया टेंपल के नाम से भी जाना जाता है और अगर आप के पास समय हो तो ही यहां घूमने जरूर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications