तर्ण तारण पंजाब का एक जिला है और अमृतसर से 22 किमी दूर है। इसका जिला मुख्यालय तर्ण तारण साहिब है, जिसकी स्थापना 5वें सिक्ख गुरू, गुरू अर्जुन देव जी ने की थी। तर्ण तारण साहिब सिक्खों का एक पवित्र स्थान है और यहां कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं।
इनमें दरबार साहिब श्री गुरू अर्जुन देव जी सबसे महत्वपूर्ण है। यहां का तर्ण तारण तालाब, जिस पर शहर का नाम रखा गया है, विश्व में सबसे बड़ा है। गुरू अर्जुन देव जी द्वारा स्थापित किए गए गुरुद्वारा दरबार साहिब एक तीन तल्ला संरचना है, जो तर्ण तारण सरोवर के दक्षिण-पूर्व छोर पर स्थित है।
यह गुरुद्वारा वास्तुशिल्प की दृष्टि से काफी उत्कृष्ट है और इसका ऊपरी हिस्सा सोने के वर्क से बनाया गया है। इसके अलावा इसका गुंबद कमल के आकार में है, जिसपर छतरीनुमा सोने के कलश बने हुए हैं। वहीं गुरुद्वारे के अंदरूनी हिस्से में संगमरमर का चूना किया गया है। इसका प्रवेश द्वार मेहराब के आकार में है और गुरुद्वारा को संगमरमर के चबूतरे पर बनाया गया है