Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» अंजुना

अंजुना पर्यटन - मौजमस्ती अपने पूरे शबाब पर

17

अंजुना बीच तक सड़कमार्ग से पहुँचा जा सकता है और यह प्रसिद्ध कैंडोलिम बीच से 3कि.मी. दूर है। अंजुना में कुछ महंगे होटल हैं, इसलिए इस जगह आने पर ऐसा लगता है जैसे आप किसी पार्टी में आए हैं। यह बीच सबसे प्राचीन बीचों में से एक है और यहाँ आने पर पर्यटकों का मूड बिल्कुल बदल जाता है क्योंकि यहाँ की गति बहुत धीमी है और व्यावसायीकरण न के बराबर है।

कर्लीस में एक दोपहर बिताए बिना अंजुना की यात्रा अधूरी है। कर्लीस, गोवा में समुद्र किनारें बना एक बहुत प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है। बीच पर लेटने, महंगी कॉकटेल और अंजुना की लहरों का मज़ा लेने के साथ-साथ यह बीच पढ़ने वालों का स्वर्ग भी है। आपको ई-मेल चैक करनी हो या फिर छुट्टी के दिन काम करना हो, कर्लीस इसके लिए बिल्कुल सही जगह है। और इस बात की गारंटी है कि काम करते हुए भी आपकी छुट्टी का मज़ा किरकिरा नही होगा।कर्लीस में दो डेक बने हैं और ऊपर वाले डेक से अंजुना बीच का बहुत सुंदर नज़ारा देखा जा सकता है।

अंजुना बीच की ख़ास बात यह है कि खड़ी शेल्फ़ के कारण यह अन्य बीचों की अपेक्षा अधिक गहरा है। हर समय लाईफ़गार्ड उपलब्ध होने से आप खाने-पीने या फिर काम के बीच तैराकी का मज़ा ले सकते हैं।

कर्लीस से कुछ ही दूर स्थित अंजुना कबाड़ी बाज़ार, एक और देखने की जगह है। आमतौर पर वीकेंड पर लगने वाले बाज़ार में आप बहुत सारी चीज़ें, बैग, फुटवीयर और गोवा के फैशन का सामान ले सकते हैं। अगर आप शांत और सौम्य जीवनशैली पसंद करते हैं तो, अंजुना बीच जैसी जगह से आपको प्यार हो जाएगा!

अंजुना बीच, बागा बीच अथवा कैलेंग्यूट बीच से कुछ ही दूरी पर स्थित है। आपको केवल उत्तर दिशा की ओर जाना है, लेकिन घुमावदार सड़कें आपको कन्फ़्यूज़ कर सकती हैं। बागा बीच अथवा कैलेंग्यूट बीच पर आसानी से किराए पर टैक्सी मिल जाती है, और अगर आप अपनी गाड़ी से जाएं तो हर 5 मिनट के बाद रास्ता पूछते रहिए।

अंजुना इसलिए है प्रसिद्ध

अंजुना मौसम

घूमने का सही मौसम अंजुना

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें अंजुना

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue