अरामबोल बीच, गोवा के उत्तर में बागा और कैलेंग्यूट से थोड़ा ऊपर स्थित है। इन बीचों से बिल्कुल अलग, अरामबोल बीच, व्यवसायीकरण से बिल्कुल अछूता है। बिल्कुल साधारण से इस बीच पर एक अनूठा ताज़े पानी का सरोवर है। स्थानीय नीतियों के कारण अरामबोल बीच के पास ज़्यादा होटल व रेस्टोरेंट नहीं हैं लेकिन कुछ शैक हैं जहाँ आप इस प्राचीन बीच, स्वच्छ हवा और निर्मल पानी का मज़ा ले सकते हैं।
अरामबोल बीच, अंजुना और मपुसा के पास स्थित है। इस बीच के पास पेड़-पौधों में ’मनी-स्टोन’ के नाम से प्रसिद्ध एक मूर्ति है जो दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण है। अरामबोल बीच पर गोवा के अन्य बीचों की तरह हलचल नहीं रहती। यह ख़ासतौर पर प्रकृति प्रेमियों के लिए है जहाँ आप शांतिपूर्वक सैर कर सकते हैं और सुकूनभरी दोपहर का मज़ा ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications