Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बागा » आकर्षण » कैफ़े डेल मार् बीच बार एंड क्लब

कैफ़े डेल मार् बीच बार एंड क्लब, बागा

19

बाँस से बना हुआ, बाहर होने का अनुभव देने वाला और इबिज़ा के मॉडल पर आधारित, ये सब विशेषताएँ कैफ़े डेल मार् बार एंड क्लब की हैं।  पार्टी करने के लिये निर्विवाद रूप से यह दक्षिणी गोवा का सबसे प्रसिद्द स्थान है।  मडगांव और पणजी दोनों के दक्षिण में स्थित यह स्थान एक बड़ा रिसॉर्ट, रेस्टारेंट और नाइट क्लब है जो पालोलिम बीच पर स्थित है।

कैफ़े डेल मार् एक पूर्ण विकसित रिसॉर्ट है और छुट्टियों के दौरान यह एक खूबसूरत जगह है और यदि आपके पास समय है तो आप देख सकते हैं कि यहाँ रात की कहानी कुछ और ही होती है।  उत्तरी और दक्षिणी गोवा के सभी पार्टी प्रिय व्यक्ति असली बीच पार्टी का अनुभव लेने के लिये यहाँ उमड़ते हैं।

यहाँ कृत्रिम रूप से बाँस से बनाया हुआ सनडेक (छत) है और यहाँ से आप एक अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।  समुद्र के किनारे की झोपडियों में बहुत किफायती शराब मिलती है और कैफ़े डेल मार् दक्षिणी गोवा का एकमात्र ऐसा स्थान है जिसे सुबह के कुछ पहले तक पार्टी करने का लाईसेंस मिला हुआ है।

जब आप अद्भुत संगीत का मज़ा ले रहे होते हैं तब तक कैफ़े डेल मार् रेस्टारेंट समुद्र के किनारे एक बारबेक्यू की व्यवस्था करता है और कॉकटेल ऑर्डर करता है जब तक आप डांस फ्लोर के लिये तैयार नही हो जाते।  यहाँ बड़ी जगह होने के कारण डांस फ्लोर पर कई लोग एक साथ आ सकते हैं और आमतौर पर यहाँ भीड़ नही होती।

संक्षिप्त में कैफ़े डेल मार् केवल नाइट क्लब ही नही है बल्कि यह सभी आयु के लोगों के लिये मनोरंजन का स्थान है और अपेक्षाकृत धीमी रफ़्तार वाले दक्षिणी गोवा में ऊर्जा और रफ़्तार लाता है।  यहाँ पहुँचना आसान है, हवाई अड्डे, वास्को या मडगांव से कैब लीजिए और दक्षिण की ओर कोलवा बीच से आगे जाईये और पालोलिम बीच के बारे में पूछिए।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu