Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बागा » आकर्षण » कैप टाउन कैफ़े

कैप टाउन कैफ़े, बागा

19

टिटो गली के वास्तविक किफायती नैट क्लब में प्रवेश कीजिए।  इबीस और ईटॉप जैसे ब्रांड्स के अलावा कैपटाउन कैफ़े का स्वयं का भी एक ब्रांड है, टिटो कैफ़े का प्राचीन ब्रांड।  यह कैफ़े टिटो गली में स्थित है।  इसकी ऊँची छत, बड़े एल.सी.डी. स्क्रीन, ऊंचा संगीत और गोवा पद्धति का अदभुत खाना, इनको देखने से नही चूकना चाहिए।  इस गली के अन्य नाइट क्लबों की तुलना में यह क्लब किफायती है और बहुत बड़ी भीड़ के लिये खुला है।

आपको इस बात का ध्यान रखना चहिये कि यह वह जगह नही है जहाँ आप अपने पापा के साथ आ सकें।  परंतु फिर भी मध्यम आयु के लोगों के लिये यह स्थान उपयुक्त है।  ग्राहक यहाँ के भोजन की कसम खाते हैं और केवल यही एक ऐसा नाइट क्लब है जिसका स्वयं का बुटीक है जिसे कर्व्स कहा जाता है और यहाँ से आप डिजाइनर चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।  आप यहाँ से टॉप, स्वीमिंग सूट और अन्य सहायक चीजें खरीद सकते हैं। 

बाहर की ओर के रेस्टारेंट में लकड़ी के टेबल हैं जो परिवार या दोस्तों के साथ खाना खाने के लिये उपयुक्त हैं।  इसके अलावा यह बताना आवश्यक है कि केवल कैप टाउन ही ऐसा स्थान है जहाँ बीयर सस्ती है और मात्र 70 रूपये में मिलती है।  इसके अलावा यहाँ के तंदूरी गोश्त का उल्लेख करना आवश्यक है जो कई ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

 टिटो कैफ़े की तरह ही यहाँ की सुरक्षा सक्षम है और हमेशा यह ध्यान रखा जाता है कि कोई परेशानी का वातावरण न बनें।  सप्ताह के अधिकांश दिनों में कोई प्रवेश शुल्क नही है हालांकि सप्ताहांत में वे भारतीयों पर प्रभार लगते हैं।  गोरी चमड़ी वाले भारतीय बच सकते हैं, जैसे विदेशी करते हैं, जो अच्छी बात नही है।

कैप टाउन की सैर करते समय दो बातों का ध्यान रखें।  वहाँ जल्दी पहुँचें! सामान्यतः ग्राहक यहाँ रात में जल्दी आकर टेबल पकड़ कर बैठ जाते हैं और बहुत देर तक नही छोड़ते।  इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि अपने लिये एक अच्छा सा पार्किंग का स्थान ढूँढ लें क्योंकि इनके पास पार्किंग की व्यवस्था नही है।

कभी कभी पुलिस इस गली में ट्रैफिक की अनुमति नही देती परंतु तब आपको बागा के कैफ़े कॉफी डे से पैदल ही जाना होता है।  भीड़ होने के कारण शीघ्र सेवा की अपेक्षा न करें, धैर्य रखें और डी. जी. के संगीत का मज़ा लें।  यदि आपके पास कुछ अतिरिक्त पैसे हैं तो आप वी.आई.पी. सेक्शन (वर्ग) में टेबल ले सकते हैं जो आपके आनंद को और बढ़ा देगा।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue