डी.जे. पेरे प्रसिद्द है और क्लब आईवी टिटो गली का एक नया आकर्षण है जिन्होंने डी. जे. पेरे को अपना निजी डी.जी. बनाया है। क्लब आईवी में संगीत ही सब कुछ है! संभावित रूप से यह इस सडक पर स्थित सबसे सुंदर क्लब है। इसके तेज संगीत की ओर कोई भी बहुत जल्दी आकर्षित हो सकता है और नि:शुल्क प्रवेश होने के कारण खुश हो सकता है। और इसका प्रत्येक दावा खरा है।
बागा का केवल यही एक स्थान है जहाँ सप्ताह के सभी दिनों में प्रवेश नि:शुल्क होता है। क्लब आईवी रात को आठ बजे खुलता है और यहाँ बाहर की तरफ एक कॉकटेल बार है जहाँ आप एक या दो ड्रिंक ले सकते हैं। यह गोवा के उन लोगों के लिये आदर्श है जो गोवा में सिर्फ एक रात के लिये हैं और टिटो गली में पब की तलाश में हैं। और इस प्रकार के यहाँ कई स्थान हैं।
डी.जे. पेरे आर एंड बी का सभ्य संगीत बजाता है और बड़ी स्क्रीन पर मैच या फार्मूला वन का सीधा प्रसारण किया जाता है।
आईवी तक पहुँचना आसान है, यह टिटो गली के प्रारंभ में ही स्थित है और भीड़ वाले दिन में भी पार्किंग मिलना कठिन नही है क्योंकि यहाँ पैदल भी जाया जा सकता है। गोवा के किसी भी भाग से आईवी क्लब तक पहुँचने के लिये आपको सिर्फ बागा की टिटो गली के बारे में पूछना होगा।
सलाह: यदि आपको भूख लगी है और आप कुछ तंदूरी खाना खाना चाहते हैं तो आपको बागा में आईवी क्लब के पास, कैफ़े कॉफी डेके बाजू में स्थित एक प्रसिद्द स्थान पर जाना चाहिए जहाँ से आप खाना ले जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications