बेंगलुरु का इंटरनेशनल टेक पार्क (आईटीपीबी) देश का एक हाई-टेक पार्क है, जिसका रखरखाव एसेंडास द्वारा किया जाता है। 20 लाख वर्ग फीट में बने आईटीपीबी में 233 कंपनियां हैं। इस पार्क को 1998 में खोला गया था और यह बेंगलुरु शहर से 18 किमी दूर व्हाइट फील्ड रोड पर स्थित है।
आईटीपीबी में छह भवन हैं, जिसके नाम हैं- डिस्कवरर, इनोवेटर, क्रिएटर, पाइनियोर और वॉयजर। ये सभी भवनें एयर कंडीशन, लिफ्ट, वाटर लेवल, फायर सेफ्टी और लाइटिंग से सुसज्जित है। भारत की छह बड़ी टेलीकॉम सर्विस का ऑफिस आईटीपीबी में है। आईटीपीबी 24 घंटे निगरानी व्यवस्था से लैश है और आग से निपटने के लिए प्रशिक्षित लोगों को रखा गया है।
वाटर स्टोरेज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट इसके प्रबंधन को और भी उत्कृष्ट बना देते हैं। देश के अग्रणीय बैंकों द्वारा यहां बैंकिंग और एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यहां की अन्य विशेषताओं में फिल्म स्टूडियो, फिटनेस सेंटर, कूरियर सर्विस और मोबाइल फोन, कंप्यूटिर एसेसरीज व किताबों का रिटेल आउटलेट शामिल है। इसके अलावा यहां खाने पीने के सामनों का भी आउटलेट है।



Click it and Unblock the Notifications