कुल 16 लाख वर्ग फीट में बना यूबी सिटी बेंगलुरु का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्रोजेक्ट है। साथ ही यह राज्य की सबसे ऊंची इमारत भी है। ये गगनचुंबी इमारात विट्टल माल्या रोड पर ब्रिगेड स्ट्रीट-एमजी रोड जंक्शन से 1.5 किमी दूर है। यूबी सिटी में कुल चार टावर हैं- यूबी टावर, कोमेट, केनबेरा और कॉनकॉर्ड। यह कर्नाटक का पहला लक्जरी मॉल भी है। यहां आपको लक्जरी रिटेल, कॉमर्शियल और सर्विस अपार्टमेंट देखने को मिल जाएंगे। यह इमारत अत्याधुनिक तकनीकों से बनी है और यहां सभी प्रमुख ब्रांडों के उत्पाद एक छत के नीचे मिलते हैं।
यूबी टावर में एक ही छत के नीचे सारे ऑफिस हैं, वहीं कोमेट में सर्विस अपार्टमेंट हैं। इसके अलावा केनबेरा और कॉनकॉर्ड में निचले तल पर रिटेल चेन, जबकि ऊपरी तल पर ऑफिस हैं। अगर यूबी सिटी की खासियत की बात करें तो यहां विश्व भर में जाना जाने वाल ओकवुड रेसीडेंसी स्थित है। साथ ही यहां आपको इटैलियन से लेकर चायनीज तक के व्यंजन मिल जाएंगे।
यहां एक 800 सीट वाली एंपीथिएटर और पार्किंग की जगह इतनी बड़ी है कि यहां 1100 से ज्यादा कार एक साथ समा जाए। इसके छत पर बने हेलीपेड से एयरपोर्ट पहुंचने में करबी 5 मिनट का समय लगता है। इतना तो तय है कि आसमान छूती इस इमारत को देखकर आप पहली ही नजर में आकर्षित हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications