उल्सूर झील एमजी रोड के पास शहर से उत्तर-पूर्व की ओर है। इसे केंपेगौड़ा के बनवाया था, जिन्होंने बेंगलुरु शहर भी स्थापना की थी। करीब 1.5 वर्ग किमी में फैले इस झील में कई छोटे-छोटे टापू बने हुए हैं। यहां अगस्त और सितंबर के दौरान गणेश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।
झील के पास एक परिसर भी बना हुआ है, जहां आप स्वीमिंग का आनंद ले सकते हैं। साथ ही झील के पास बना गुरुद्वारा बेंगलुरु का सबसे बड़ा सिक्ख धार्मिक स्थल है।
झील में बोटिंग का लोकप्रिय है। झील पर बने बोट क्लब से आप झील में बोटिंग करने के साथ-साथ कुछ टापू पर रुक भी सकते हैं। इस झील का कुल पानी का क्षेत्र 1.5 वर्ग किमी है और इसमें तीन नाले के जरिए पानी दिया जाता है। इस झील का रखरखाव काफी शानदार ढंग से किया जाता है।
एमजी रोड उल्सूर झील से पास में ही है। हालासुरु के पास एक मेट्रो रेल बनाने की योजना बनाई जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications