Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बेंगलुरु » आकर्षण » विकास सौदा

विकास सौदा, बेंगलुरु

212

विकास सौदा बेंगलुरु का एक और चर्चित स्थल है। यह कर्नाटक सरकार द्वारा बनवाए गए कुछ बेहतरीन भवनों में से एक है। इसका शुभारंभ 2005 में किया गया था। विधान सौदा के दक्षिण में स्थित विकास सौदा को विधानसभा के कुछ कार्यालयों के लिए बनवाया गया था। बस से विकास सौदा आसानी से पहुंचा जा सकता है, क्योंकि इस रूट पर ढेरों बसें चलती हैं।

इस भवन की खास बात यह है कि इसके निर्माण में एक ओर जहां आधुनिक शैली देखने को मिलती है, वहीं परंपरागत दक्षिण भारतीय संस्कृति की भी झलक मिलती है।

यह 8 एकड़ के भूभाग पर बना है और इसका कुल क्षेत्रफल 58,274 वर्ग मीटर है। इसे बनवाने में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत आई थी। इस आठ तल्ले भवन में 15 सभागार हैं और 350 से भी ज्यादा कमरे हैं। विकास सौदा के निर्माण में काफी ज्यादा समय लगया था। इसके अंदर के हिस्से पर जहां लकड़ियों पर खूबसूरत नक्काशी की गई है, वहीं बाहरी दीवारों पर सजावटी पत्थर लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, विकास सौदा अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैश है, जो शायद ही किसी दूसरे राज्य के विधानसभा भवन में देखने को मिलती हों।

इस भवन के तीन तल्ले पार्किंग में करीब 600 कारें एक साथ खड़ी की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी बनाई है। आधुनिक वास्तुशिल्प का मिश्रण, खूबसूरत इंटीरीअर और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था से लैश यह भवन एक ईको फ्रेंडली डिजाइन भी है। सोलर पावर सप्लाई के लिए अतिरिक्त ग्रिड और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ईको फ्रेंडली निर्माण का उदाहरण है।

अगर आप बेंगलुरु में होते विकास सौदा घूमने जाएंगे तो आपको निराशा बिल्कुल भी हाथ नहीं लगेगी।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Sep,Sat
Return On
13 Sep,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Sep,Sat
Check Out
13 Sep,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Sep,Sat
Return On
13 Sep,Sun