मसौली एक छोटा गांव है, जहां प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रफी अहमद किदवई का जन्म हुआ था। यह बहुत ही शांत गांव है और यहां विशाल मैदान के साथ-साथ कृषि योग्य भूमि भी है। जो पर्यटक भारत के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं, वे स्वतंत्रता सेनानी और उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए मसौली गांव का भ्रमण करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications