ऐसा कहा जाता है कि बाराबंकी का पारिजात वृक्ष विश्व में अपने प्रकार का अकेला वृक्ष है। यह एक उभयलिंगी वृक्ष है, जिसमें न ही फल लगते हैं और न ही बीज होता है। इस अनूठी खासियत के कारण भी इसकी खासी लोकप्रियता है। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि यह वृक्ष 5000 साल पुराना है, जो इसे और भी दुर्लभ बना देता है।
इस अनूठे वृक्ष की पत्तियों में पांच अग्रभाग होते हैं, जिससे यह इंसानी हाथ जैसा प्रतीत होता है। इसके फूल काफी सुंदर होते हैं और जब ये खिलते हैं तो आनंददायक खुशबू आती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस तरह के दूसरे वृक्ष सिर्फ स्वर्ग में ही पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications