सोपोर शहर की स्थापना राजा अवन्तीवार्मन के शासन के दौरान 880 ई. में हुई जो श्रीनगर जिले से 48 किलोमीटर की दूरी पर नदी झेलम के किनारे स्थित है। यह उत्तरी कश्मीर क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है और पर्यटकों के बीच एशिया के सेब के शहर के रूप में में जाना जाता है। सोपोर के सेब पूरे महाद्वीप में सबसे अच्छे माने जाते हैं। सोपोर जिसे कश्मीर का लंदन भी कहा जाता है, अपनी तेजी से बढ़ती बागवानी और बढते हुए कृषि क्षेत्रों के लिए भी जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications