हरमुक पर्वत के आधार में तथा सोपोर और बांदीपोर शहरों के बीच स्थित वूलर झील को एशियाई महाद्वीप की सबसे बड़ी ताजे पानी झील घोषित किया गया है। वूलर झील 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फ़ैली हुई है तथा इसकी लम्बाई 24 किलोमीटर और चौड़ाई 10 किलोमीटर है। यह झील सनसेट पॉइंट के लिए भी प्रसिद्द है।
इस झील का पानी का मुख्य स्त्रोत झेलम नदी है। इसके बीच में एक छोटा सा ‘जेना लांक’ नाम का द्वीप है जिसका निर्माण राजा ज़ैनुल –अबी – दिन ने करवाया था। वूलर झील को सतीसर झील का अवशेष है, जो कश्मीरी महाकाव्य निलमठपुराण के अनुसार प्राचीन काल में अस्तित्व में थी।



Click it and Unblock the Notifications