चिंतामणि पारसनाथ जैन मंदिर, 12 शताब्दी में बनवाया गया था जो एक जैन तीर्थंकर - पार्श्वनाथ को समर्पित है । इस मंदिर के अन्दर की मूर्तियाँ, आकर्षक तस्वीरें और सुन्दरता किसी का भी मन मोहने के लिए काफी हैं । साथ ही यहाँ मंदिर की भीतरी दीवारों पर मौजूद समृद्ध शीशे की दीवारें इसे और भी सुन्दर बनाती हैं और इस बात का एहसास कराती हैं की इस मंदिर को बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ बनाया गया था।



Click it and Unblock the Notifications