जूना जैन मंदिर, जैन समुदाय का एक प्रमुख मंदिर है जो जूना बाड़मेर की खूबसूरत पर्वत चोटियों पर बनाया गया था। इस मंदिर का निर्माण 12 या 13 वीं शताब्दी में किया गया था। एक समय में जूना बाड़मेर एक व्यस्तम कज्बा था लेकिन समय के साथ साथ यहाँ के लोगों ने दूसरे शहरों की तरफ पलायन शुरू कर दिया जिस कारण अब यहाँ ज्यादा लोग नहीं रहते हैं । इस जगह के बारे में ये भी कहा जाता है की जिन्होंने यहाँ से पलायन नहीं किया उन्होंने ही वर्तमान बाड़मेर का निर्माण किया है।



Click it and Unblock the Notifications