अगर पर्यटकों को बेलूर की सैर के दौरान समय मिलें तो उन्हे ग्रेविटी पिलर देखने जरूर आना चाहिए। यह पिलर 42 फीट ऊंचा है, जिसे महास्तंभ या कार्तिक दीपोत्सव के नाम से जाना जाता है। यह स्तंभ, चेन्नाकेशवा मंदिर का प्रमुख आकर्षण है। इस पिलर का कोई आधार नहीं है और यह एक पत्थर से निर्मित है। ऐसा कहा जाता है कि यह पिलर तीन तरफ से अपने वजन पर खड़ा है और चौथी ओर इसमें गैप है जहां आराम से आप एक पेपर तक खिसका सकते है। यह खंभा, विजयनगर शासकों के काल की वास्तुकला को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications