जो भी पर्यटक, बेलूर की यात्रा पर आते है उन्हे वीर नारायण मंदिर की यात्रा की सलाह दी जाती है। यह मंदिर, भगवान वीर नारायण को समर्पित है। यह मंदिर, होयसाल शासकों के द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर, चेन्ना केशव मंदिर से पश्चिम की ओर स्थित है और इसे आर्टिस्टिक इंटीरियर और एक्टीरियर के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में दो श्राइन है जो एक - दूसरे के आमने सामने स्थित है।
इस मंदिर में एक मंडप भी है जिसमें 37 रास्ते बने हुए है। यह मंदिर एक प्लेटफॉर्म पर बना हुआ है और यहां खूबसूरत शिलालेख बने हुए है जो मंदिर की बाहरी दीवारों पर उत्कीर्ण किए गए है। इस मंदिर की पश्चिमी तरफ की दीवारों पर एक बड़ी और सुंदर सी विजय नारायण की मूर्ति लगी हुई है।
इसके अलावा, यहां चेन्ना केशवा और लक्ष्मी नारायण की मूर्ति भी लगी हुई है। पर्यटक यहां आकर भीम, गणेश, शिव, विष्णु, ब्रह्मा, सरस्वती, पार्वती और भैरव आदि भगवानों की 59 मूर्तियां देख सकते है। पर्यटक यहां आकर कई छोटे - छोटे मंदिरों जैसे - सौम्यानायकी, केप्पे चेन्नींगाराया और अंदल आदि में भी दर्शन कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications