बंकेश्वरी हिल ओडिशा के गंजम में पड़ने वाला एक पहाड़ी स्थल है। आने वाले पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि यदि वो लोग गोपालपुर बीच जाएँ तो वो एक बार इस स्थान की यात्रा अवश्य करें। यह स्थान ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। ब्रह्मपुर - ड़िगपहंड़ि राजमार्ग द्वारा भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। ये एक बहुत ही मनोरम जगह है जहां के नज़ारों को आप कभी भूल नहीं पाएंगे। ये स्थान पिकनिक या गेट टुगेदर के लिए एक आदर्श स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications