भरतपुर शहर के ह्रदय में स्थित बांके बिहारी मंदिर भारत के प्रसिद्द मंदिरों में से एक है। यह शानदार मंदिर हिंदू भगवान कृष्ण को समर्पित है। मंदिर के मुख्य कक्ष में भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी राधा की मूर्ति है। कक्ष की ओर जाने वाले रास्ते में भगवान कृष्ण के बचपन के चित्र लगे हुए हैं।
इस मंदिर की दीवारों और छत पर विभिन्न देवताओं के चित्र लगे हुए हैं। इस मंदिर का डिज़ाइन ब्रज स्थापत्य शैली को दर्शाता है। यात्री स्थानीय वाहनों का उपयोग करके इस मंदिर टक पहुँच सकते हैं।