भोजेश्वर मंदिर भी अपनी अधूरी स्थिति के साथ एक अद्भुत संरचना है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जिसमें भारत के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक शिवलिंग प्रतिष्ठापित हैं। गर्भगृह में स्थित 7.5 फुट लंबा और 17.8 फुट परिधि का यह शिवलिंग एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया है जो आश्चर्यजनक है। अपने अपार और जटिल संरेखण में शिवलिंग के साथ, इस मंदिर को 'पूरब का सोमनाथ' होने का गौरव प्राप्त है।
भोजेश्वर मंदिर 11 सदी से 13 वीं सदी की मंदिर वास्तुकला का एक अद्वितीय उदाहरण है। अगर यह मंदिर पूर्णरूप से निर्मित होता तो पुराने भारत का अपनी तरह का एक आश्चर्य होता है। मंदिर का पूरी तरह भराहुआ नक्काशीदार गुम्बद और पत्थर की संरचनाएं, जटिल नक्काशी से तैयार किये गए प्रवेश द्वार और उनके दोनों तरफ उत्कृष्टता से गढ़ी गई आकृतियाँ देखने वालों का स्वागत करती हैं।
मंदिर की बालकनियों को विशाल कोष्ठक और खंभों का सहारा दिया गया है। मंदिर की बाहरी दीवारों और ढाँचे को कभी बनाया ही नहीं गया। मंदिर को गुंबद के स्तर तक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया मिट्टी का रैम्प अभी तक दिखाई पड़ता है, जो हमें इमारत निर्माण कला (चिनाई) में पुरातन बुद्धिमत्ता का स्वाद चखाता है।



Click it and Unblock the Notifications