भोपाल में ताज - उल - मस्जिद शहर में मुस्लिमों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है और एक प्रमुख लैंडमार्क भी है। यह मस्जिद पूरे देश की सबसे सुंदर मस्जिदों में से एक है और बड़ी भी है। इस मस्जिद की संरचना बेहद खूबसूरत और भव्य है। इस मस्जिद के नाम का शाब्दिक अर्थ होता है - "मस्जिदों का ताज" और यह ठीक भी है। यह मस्जिद गुलाबी रंग से रंगी हुई है और इसकी गुम्बदे सफेद रंग की है।
मस्जिद वाला क्षेत्र दिल थाम लेने वाला होता है, खासकर उस दौरान जब रात में लाइट्स की रोशनी में यह चमक उठता है। मस्जिद का विशाल ढांचा एक प्रभावशाली उपलब्धि है और इसके अन्य फीचर भी इसे और मस्जिदों से अलग व खास बनाते है।
इस मस्जिद में एक बड़ा सा हॉल है जिसमें कई नक्काशीदार खंभे खड़े हुए है, यह सभी संगमरमर के है। मस्जिद के परिसर में एक बड़ा सा आंगन है जहां थके - हारे यात्री विश्राम कर सकते है और कड़ी चिलचिलाती धूप से आराम पा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications